Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रपुर: ऊधमसिंहनगर जिले का रुद्रपुर शहर...18 दिसंबर को यहां एक हैरान करने वाली तस्वीर देखने को मिली।
दरअसल शहर में युवा सिख सम्मेलन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए थे, इस दौरान सीएम धामी के हेलिकॉप्टर का टायर पुलिस लाइन में बने अस्थाई हेलीपैड पर फंस गया। हाल ये हो गया कि पुलिसवालों को हेलिकॉप्टर को धक्का देना पड़ा। तब कहीं जाकर हेलिकॉप्टर को नमी वाली जगह से अलग किया जा सका। बताया जा रहा है कि जमीन में नमी की वजह से हेलिकॉप्टर का टायर वहां फंस गया था। आगे देखिए वीडियो
हालांकि कुछ मिनट में स्थिति को संभाल लिया गया। पुलिसकर्मियों ने हेलिकॉप्टर को धक्का लगाकर नमी वाली जगह से अलग किया। घटना दो दिन पुरानी है, लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल है। देखिए CM Dhami Helicopter Tire Stuck वीडियो (वीडियो साभार- द हिल न्यूज)