Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: जम्मू कश्मीर से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां आतंकी हमले में 5 जवान शहीद हो गए।
ये हमला घात लगाकर किया गया। इस हमले में गढ़वाल राइफल का जवान भी शहीद हुआ है। आतंकियों ने पुंछ के राजौरी के बफलियाज इलाके में सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया। अचानक हुए इस हमले में सेना के 5 जवान शहीद हो गए, जबकि दो घायल हैं। हमले में गढ़वाल राइफल का जांबाज सैनिक बीरेन्द्र सिंह के शहीद होने की खबर सामने आई है। बीरेन्द्र सिंह चमोली जिले के नारायण बगड़ के बमियाला गांव रहने वाले थे। उधर आतंकियों के हमले के बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई लगातार जारी है। आतंकियों की धरपकड़ के लिए सेना लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।