Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड की बेटी स्नेह राणा क्रिकेट के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। उनकी कमाल की गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने घरेलू सीजन में शानदार आगाज किया है।
टीम इंडिया ने पहले इंग्लैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया को हराया। मुंबई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट जीत हासिल की। दोनों के बीच टेस्ट मैच खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने आठ विकेट से अपने नाम किया। उत्तराखंड की होनहार क्रिकेटर स्नेह राणा इस मैच की हीरो रहीं। ऑलराउंडर स्नेह राणा ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 2.90 की इकॉनमी से 22 ओवर में 63 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं, पहली पारी में राणा ने 3 विकेट लिए थे। इस तरह स्नेह राणा ने कुल 7 विकेट झटके। स्नेह राणा का यह टेस्ट क्रिकेट में अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले स्नेह राणा ने साल 2021 में इंग्लैंड में भी कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने दूसरी पारी में नाबाद 80 रन बनाए थे और भारत को हार से बचाया था। वहीं अपने डेब्यू में उन्होंने 4 विकेट भी झटके थे।
स्नेह राणा ने भारत के लिए सभी फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में 7 विकेट लेने वाली स्नेह राणा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मुकाबले के दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में केवल 219 रन बनाए। भारत के लिए पूजा वस्त्रकर ने 4 , स्नेह राणा ने तीन और दीप्ति शर्मा ने दो विकेट अपने नाम किए। जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी में 406 बनाए। भारत के लिए स्मृति मंधाना, रिचा घोष, दीप्ति शर्मा और जेमिमा रॉड्रिग्स ने अर्धशतकीय पारी खेली। टीम इंडिया को 187 रनों की बड़ी बढ़त मिल गई थी। दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज फिर से नाकामयाब रहे और केवल 261 रन बना पाए। भारत के लिए स्पिनर स्नेह राणा (Sneh Rana Bowling performance) ने सर्वाधिक चार विकेट अपने नाम किए तो वहीं राजेश्वरी गायकवाड़ को दो और कप्तान हरमनप्रीत कौर को दो विकेट हासिल हुए। भारत को जीत के लिए 75 रनों की दरकार थी और टीम ने 8 विकेट शेष रहते मुकाबले को अपने नाम कर लिया।