Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
इसी कड़ी में कुमाऊं के लोगों के सफर को आसान बनाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने हल्द्वानी से लखनऊ के लिए एसी बस सेवा शुरू की है। अब हल्द्वानी से लखनऊ का सफर करने वाले लोग एसी बस में सफर कर सकेंगे। इसके अलावा वॉल्वो बस शुरू करने पर भी मंथन किया जा रहा है। हल्द्वानी से लखनऊ के लिए चार साधारण बसों का संचालन होता है। इनमें से एक बस उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की है। अल्मोड़ा और बागेश्वर से हल्द्वानी होकर भी बसें लखनऊ के लिए रवाना होती हैं। आगे पढ़िए
अब सवारियों को अतिरिक्त विकल्प देने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन ने AC बस सेवा शुरू कर दी है। ये बस लखनऊ से सुबह 8:30 बजे हल्द्वानी और हल्द्वानी से रात 9:15 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी। बस का किराया 770 रुपये तय किया गया है। हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने जानकारी दी कि AC बस सेवा परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा शुरू की गई है। इसके साथ ही वोल्वो बस सेवा शुरू करने के संबंध में पत्र लिखा गया है। इस पर भी जल्द फैसला लिया जाएगा। एसी बस Haldwani Lucknow AC Bus सेवा के शुरू होने से कुमाऊं के यात्रियों को फायदा होगा। उन्हें कड़ाके की ठंड में सफर के दौरान काफी राहत मिलेगी।