Uttarakhand news: लाखों की स्मैक के साथ पकड़ी गई प्रशिक्षु नर्स, उत्तरकाशी में करना था सप्लाई

Rudrapur Trainee Nurse Smack आरोपी के पास से 96 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत लाखों में है। युवती बरेली से स्मैक लाकर उत्तरकाशी में सप्लाई करती थी।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarkashi Trainee Nurse Smack : Trainee nurse arrested with smack in Rudrapur
Image: Trainee nurse arrested with smack in Rudrapur

रुद्रपुर: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड....वो प्रदेश जहां की महिलाओं ने नशे के खिलाफ आंदोलन चलाए, ताकि पहाड़ को नशाखोरी से बचाया जा सके, लेकिन इसी प्रदेश में अब महिलाएं नशे की तस्करी में लिप्त मिल रही हैं।

Trainee nurse arrested with smack in Rudrapur

कुछ दिन पहले रुद्रपुर में एक महिला नशे की तस्करी के आरोप में पकड़ी गई। अब ऐसा की एक मामला देहरादून में सामने आया है। जहां एक प्रशिक्षु नर्स स्मैक की तस्करी करते पकड़ी गई। आरोपी के पास से 96 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत लाखों में हैं। उत्तराखंड में ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। आगे पढ़िए

इसी के तहत एसटीएफ की एएनटीएफ टीम ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र से लाखों की स्मैक के साथ एक महिला नशा तस्कर को पकड़ा। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह बरेली से स्मैक लेकर आई थी। नशे की खेप को उत्तरकाशी सप्लाई किया जाता था। साथ ही युवती स्कूल-कॉलेजों में भी अपने पैडलरों के जरिए स्मैक बेचती थी। पकड़ी गई युवती के बारे में और भी कई बातें पता चली हैं। पुलिस के मुताबिक युवती महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में नर्स की इंटर्नशिप कर रही थी। एसटीएफ उससे पूछताछ कर रही है। इस दौरान पुलिस को दूसरे कई ड्रग्स पैडलरों के बारे में पता चला है। इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।