Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड के बेटे ही नहीं बेटियां भी देश सेवा में अपना अहम योगदान दे रही हैं। नैनीताल की रहने वाली प्रज्ञा पंत इनमें से एक हैं।
प्रज्ञा ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। प्रज्ञा का परिवार हल्द्वानी के आवास विकास क्षेत्र में रहता है। प्रज्ञा के पिता जगदीश पंत हल्द्वानी के प्रतिष्ठित दवा कारोबारी हैं तथा माता निर्मला पंत शिक्षिका हैं। प्रज्ञा की प्रारम्भिक शिक्षा हल्द्वानी के नैनीवैली स्कूल तथा ऑलसेंटस स्कूल से पूरी हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के किरोड़ीमल विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी होने के बाद वर्ष 2022 में प्रज्ञा ने अपने पहले ही प्रयास में एएफसीएटी की परीक्षा उत्तीर्ण की। आगे पढ़िए
जिसके बाद हैदराबाद में एक वर्ष की कठिन ट्रेनिंग के बाद वह भारतीय वायु सेना का हिस्सा बन गईं। अब उत्तराखंड की होनहार बेटी प्रज्ञा भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के तौर पर सेवाएं देगी। प्रज्ञा की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि प्रज्ञा हमेशा से भारतीय सेना का हिस्सा बनना चाहती थीं। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और आखिरकार अपने सपने को सच कर दिखाया। राज्य समीक्षा टीम की ओर से Flying Officer Pragya Pant और उनके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं। उनकी सफलता दूसरी बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।