Uttarakhand cricket: राघवी बिष्ट और नंदिनी का ऑलराउंड प्रदर्शन, बंगाल को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा उत्तराखंड

Uttarakhand Bengal T20 Match प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। जबकि बंगाल की टीम 73 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Bengal T20 Match: Uttarakhand won T-20 match against Bengal
Image: Uttarakhand won T-20 match against Bengal

देहरादून: क्रिकेट...एक ऐसा खेल जिसे आज भी पुरुषों का क्षेत्र माना जाता है, लेकिन उत्तराखंड की बेटियों ने इस खेल में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

Uttarakhand won T-20 match against Bengal

प्रदेश की कई होनहार क्रिकेटर्स नेशनल क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं, वहीं प्रदेश की महिला क्रिकेट टीम भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। अंडर-23 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तराखंड की टीम ने प्री क्वार्टर फाइनल में बंगाल को एकतरफा मुकाबले में हराया। उत्तराखंड के लिए टिहरी की राघवी बिष्ट ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले बल्ले और फिर से गेंद से योगदान देकर टीम की जीत सुनिश्चित की। प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विकेटकीपर-बल्लेबाज नंदनी कश्यप ने भी अहम योगदान दिया। प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। आगे पढ़िए

उत्तराखंड के लिए सलामी बल्लेबाज राघवी बिष्ट ने 46 रनों की पारी खेली। नंदनी कश्यप ने नाबाद 47 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी के चलते ही उत्तराखंड सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच गया। उधर, लक्ष्य का पीछा करने उतरे बंगाल की शुरुआत खराब रही। राघवी ने पहले ही ओवर में ब्रिटी माजी को शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद बंगाल के विकेट लगातार गिरते चले गए और पूरी टीम 16.5 ओवर में 73 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह उत्तराखंड ने ये मुकाबला 58 रनों से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ उत्तराखंड क्वार्टर फाइनल (Uttarakhand Bengal T20 Match) में पहुंच गया है। अब 27 दिसंबर को उत्तराखंड का मुकाबला मुंबई की टीम के साथ होना है।