Uttarakhand news: रोडवेज के अचानक हुए ब्रेक फेल, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 22 लोगों की जान

Tanakpur roadways brake fail चालक ने हौसला नहीं खोया और सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को सड़क के पहाड़ी से टकराकर रोक दिया।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Tanakpur roadways brake fail: Roadways brakes fail on Pithoragarh Tanakpur Highway
Image: Roadways brakes fail on Pithoragarh Tanakpur Highway

चम्पावत: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

Pithoragarh Tanakpur roadways brake fail

यहां पिथौरागढ़-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वांला के पास रोडवेज बस के ब्रेक फेल हो गए। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हालांकि चालक ने हौसला नहीं खोया और सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को सड़क के पहाड़ी से टकराकर रोक दिया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। बस में सवार सभी 22 यात्रियों ने राहत की सांस ली। दरअसल बुधवार को टनकपुर डिपो की बस पिथौरागढ़ से टनकपुर की ओर जा रही थी। आगे पढ़िए

अचानक स्वांला के पास बस का ब्रेक फेल हो गया। दोपहर एक बजे बस चंपावत से टनकपुर की ओर निकली तो स्वांला के पास अनियंत्रित हो गई। इस बात की जानकारी जब बस में बैठे यात्रियों को लगी तो उनमें चीख-पुकार मच गई। चालक ने समझदारी दिखाते हुए बस को पहाड़ से टकराकर रोक दिया। बस के रुकने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। यहां आपको बता दें कि पहाड़ पर उत्तराखंड परिवहन की खटारा बसें कभी भी बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकती हैं। सड़कों पर बस खराब होना आम बात हो गई हैं। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसका उदाहरण Tanakpur roadways brake fail के रूप में देखने को मिला।