Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
ऋषिकेश: ऋषिकेश में एक बाबा की हिम्मत ने गंगा में डूब रही युवती को जीवनदान दे दिया।
युवती गंगा की तेज लहरों में समा रही थी, तभी बाबा ने गंगा में डुबकी लगाई और गंगा की तेज धारा से युवती को बचाकर बाहर ले आए। युवती ठंड से कांप रही थी। बाबा ने उसको कॉफी पिलाकर ठंड भगाई। बाद में पुलिस ने युवती के परिजनों को बुलाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। युवती की हालत खतरे से बाहर है। घटना साई घाट की है। जहां भक्तों को प्रसाद बांट रहे बाबा की नजर गंगा में बह रही युवती पर पड़ी। आगे पढ़िए
जिसके बाद बाबा ने गंगा में छलांग लगाकर युवती को किसी तरह बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। घाट पर बैठे बच्चों ने युवती को गंगा में बहते हुए देखा था, जिसके बाद वो शोर मचाने लगे। इसके बाद बाबा ने गंगा में तैरकर युवती को नदी से बाहर निकाला। बाद में युवती को कॉफी पिलाई और उसके लिए कपड़ों (Rishikesh Sadhu Saved Girl) का इंतजाम किया। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने बताया कि युवती तिलक रोड की रहने वाली है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। युवती की जान बचाने वाले बाबा की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। बहरहाल युवती अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है।