Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड में एक महिला ने कांस्टेबल पति पर अवैध संबंध रखने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
महिला का आरोप है कि किसी और महिला से संबंध बनने के बाद पति उसे परेशान करता है। महिला ने ससुरालवालों पर भी प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। आरोपी पति उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। घटना पिथौरागढ़ की है। 16 सितंबर को महिला ने पुलिस कार्यालय में तहरीर दी। जिसमें महिला ने बताया कि 13 वर्ष पूर्व उसकी शादी अरविंद कुमार से हुई थी। आगे पढ़िए
आरोप है कि विवाह के एक वर्ष बाद ही उसके पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध बन गए। जिसके बाद वो पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। इतना ही नहीं बाद में पति ने जमीन लेने की बात बोलकर महिला से 20 लाख रुपये का लोन करवाया, लेकिन जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम पर कर ली। इसमें उसका छोटा भाई भी शामिल है। महिला का कहना है कि ससुरालियों की ओर से उस पर तलाक के लिए दबाव बनाया जा रहा है। महिला ने पति अरविंद के बड़े भाई अमरजीत पर भी 2 लाख 55 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया गया है। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ भादवि की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।