Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
अल्मोड़ा: अल्मोड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिले के भतरौंजखान में मारुती वैन से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है।
वैन से पुलिस ने 50 किलो गांजा पकड़ा, जिसकी कीमत करीब सात लाख रुपये है। पुलिस ने गांजा तो पकड़ लिया, लेकिन गांजे की खेप ले जा रहा तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। प्रदेशभर में ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 चल रहा है। मिशन के तहत अल्मोड़ा में भी पुलिस जगह-जगह चेकिंग कर रही है। इस दौरान भतरौंजखान में पुलिस ने एक मारुति वैन की तलाशी ली। वैन में पांच कट्टे रखे थे, तलाशी लेने पर इनमें से 49.548 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आगे पढ़िए।
पुलिस ने गांजे को अपने कब्जे में ले वाहन को सीज कर दिया है। चालक के फरार हो जाने के बाद पुलिस ने भतरौंजखान थाने में अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। भतरौंजखान थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी ने बताया कि वैन से सात लाख तैंतालीस हजार दो सौ बीस रुपये का गांजा बरामद किया गया है। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि पिछले महीने रामनगर में भी पुलिस ने 62 किलो गांजा पकड़ा था। उस वक्त दो तस्करों की गिरफ्तारी हुई थी। अब अल्मोड़ा में गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई है।