उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदलेगा मौसम, आज इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

26 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Report 24 January : Uttarakhand weather report 24 January
Image: Uttarakhand weather report 24 January

उत्तरकाशी: कड़ाके की ठंड के लिए तैयार हो जाइए। उत्तराखंड में मौसम फिर बदलने वाला है।

Uttarakhand weather report 24 January

प्रदेश में 25 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। 26 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। इसके साथ ही गलन भी बढ़ने वाली है। मंगलवार को भी प्रदेश के ऊधमसिंहनगर जिले में जिला प्रशासन के निर्देश पर आंगनबाड़ी एवं कक्षा एक से आठवीं तक के सभी सरकारी व निजी विद्यालय बंद रहे। चंपावत के टनकपुर क्षेत्र के स्कूलों में तीन दिन तक का अवकाश घोषित किया गया है।

राज्य में कोहरे की समस्या बनी हुई है। इसके कारण हवाई सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से घना कोहरा छाने और शीत दिवस की स्थिति बने रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। बीते दिन दून समेत पर्वतीय इलाकों में चटख धूप खिली, जिससे लोगों को काफी राहत मिली, हालांकि मैदानी इलाकों में ठिठुरन बरकरार है। यहां कोहरे के चलते वाहन धीमी रफ्तार से चलते दिखे। गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में बादल विकसित हो सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में चोटियों पर हिमपात हो सकता है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।