उत्तराखंड: मिस्ट्री विला फिल्म की शूटिंग शुरू... देहरादून के 24 कलाकारों को भी मौका

फिल्म मिस्ट्री विला की शूटिंग देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश जैसे शहरों में होंगी। फिल्म में स्थानीय कलाकारों को भी काम करने का मौका मिला है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Mystery Villa Shooting: Mystery Villa Film Shooting Starts in Uttarakhand
Image: Mystery Villa Film Shooting Starts in Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों की पहली पसंद बनती जा रही हैं। यहां कई बड़ी फिल्मों और वेब सीरिज की शूटिंग चल रही है।

Actors from Dehradun Invited in Mystery Villa Film

राज्य सरकार की नीतियों के चलते भी फिल्म निर्माता उत्तराखंड की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इसी कड़ी में देहरादून में फिल्म मिस्ट्री विला की शूटिंग शुरू होने जा रही है। जिसमें कई बड़े कलाकार नजर आएंगे।
फिल्म में अभिनेता शहबाज खान, दिनेश लांबा, संजीत धूरी, हुसैनी दवावाला, सोनल चौहान, दिव्या बधानी , विश्वम शुक्ला, राम कश्यप और नवल किशोर जैसे प्रसिद्ध कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म की शूटिंग देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश जैसे शहरों में होंगी। फिल्म के निर्माता जी. एल. सदाना और निर्देशक जैकी पटेल हैं। आगे पढ़िए...

बीते दिन प्रेस क्लब में फिल्म को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित हुई। जिसमें फिल्म से जुड़े लोगों ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स आदि के बारे में बात की। फिल्म निर्माता जीएल सदाना ने कहा कि दून के कलाकारों के लिए एक बड़ी मुहिम की शुरुआत की गई है। दून बॉलीवुड फिल्म स्कूल में अभिनय की शिक्षा लेने वाले हर कलाकार को निश्चित रूप से फिल्मों, वेब सीरीज व गानों में काम करने का मौका मिल रहा है।
दून में जो फिल्म शूट हो रही है, उसमें काम करने के लिए दून बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल एंड फिल्म वर्ल्ड से 24 कलाकार चुने गये हैं, जो कि सह-कलाकार के रुप में काम करेंगे। वर्ष 2024 और 2025 में 6 फिल्मों का निर्माण होना है, जिसमें स्थानीय कलाकारों को भी काम करने का अवसर मिलेगा।