तो UCC लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा उत्तराखंड... CM धामी का बड़ा ऐलान, देखिये विडियो

CM धामी का UCC पर बड़ा ऐलान: 2 तक ड्राफ्ट फाइनल, 5 फरवरी को केबिनेट में होगा पेश...ये होंगे मुख्य बिंदु
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uniform Civil Code: CM Dhami uttarakhand might be first to apply Uniform Civil Code
Image: CM Dhami uttarakhand might be first to apply Uniform Civil Code

देहरादून: समान नागरिक संहिता को लागू करने की धामी सरकार की मुहीम अगले महीने धरातल पर उतरने वाली है। पारित होने के बाद उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। ड्राफ्ट पूरा करने से पहले समिति की मुख्यमंत्री धामी के साथ कई चरणों की बैठक हो चुकी है।

Uniform Civil Code in Uttarakhand

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि,

''हमने 2022 के विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता से वादा करते हुए राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने का संकल्प लेते हुए यूसीसी कमेटी का गठन किया था. कमेटी ने अपना काम पूरा कर लिया है .और 2 फरवरी को यूसीसी कमेटी हमें अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. 2 फरवरी को रिपोर्ट मिलने के बाद इसे कैबिनेट में लाया जाएगा और उसके बाद राज्य विधानसभा में समान नागरिक संहिता बनाने के लिए कार्रवाई की जाएगी.''

ज्ञात हो कि 5 से 8 फरवरी तक आहूत किया गया है। ऐसे में विधेयक का प्रारूप तैयार करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा। माना जा रहा है कि दो फरवरी को विशेषज्ञ समिति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यूसीसी का प्रारूप सौंप देगी। आगे देखिये विडियो...

इसे कानूनीजामा पहनाने के दृष्टिगत सरकार ने पांच से आठ फरवरी तक विधानसभा का सत्र बुलाया है। इसी सत्र में यह प्रारूप विधेयक के रूप में सदन के पटल पर रख इसे पारित कराने की तैयारी है। इसके पारित होने के बाद उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। ड्राफ्ट पूरा करने से पहले समिति की मुख्यमंत्री धामी के साथ कई चरणों की बैठक हो चुकी है। माना जा रहा है कि यह ड्राफ्ट पांच सौ पृष्ठ से अधिक का है। इसका हिंदी रूपांतरण भी किया जा चुका है। अब समिति दो फरवरी को इसे मुख्यमंत्री को सौंप सकती है। कैबिनेट से मंजूरी के बाद इसे विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा। देखिये विडियो...