अमन बनकर नावेद अली ने पहले किया रेप, कॉलेज गर्ल का वीडियो बनाकर डालने लगा धर्म परिर्वतन का दबाव... #UCCInUttarakhand
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: why UCC is necessary College girl raped forced to get married
हल्द्वानी: देवभूमि में कॉलेज की छात्रा के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। लोकल मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अमन बनकर नावेद अली ने पीड़ित छात्रा के साथ शमनाक हरकत की है।
Why Uniform Civil Code is Necessary ?
नावेद पर आरोप है कि नशीली पदार्थ पिलाकर उसने पहले कॉलेज गर्ल का रेप करने के बाद निजी पलों का सेक्स वीडियो भी बना लिया। अब इसी विडियो को वायरल कर लड़की को धर्मं परिवर्तन के लिए दबाव डाला जा रहा है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये हैरान कर देने वाला मामला हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। आरोपी नावेद अली मूल रूप से काशीपुर का रहने वाला है। आगे पढ़िए...
रिपोर्ट के मुताबिक नावेद अली हल्द्वानी के रानीबाग में एक कैफे चलाता है इसके साथ ही हल्द्वानी में भी उसकी एक दुकान है, आरोपी अपने साथियों के साथ छात्रा से कॉलेज में मिला और अपना नाम बदल कर अमन बताया। कुछ दिनों बाद उसने छात्रा को अपने साथ घुमाने बुलाया, वहीं कोल्डड्रिंक में नशीली दवा देकर बेहोश छात्रा से संबंध बनाए, और उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी बना ली। इसके बाद छात्रा को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फायदा उठाता रहा। इसी बीच पता चला कि वह शादीशुदा है। अब आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। एसओ प्रमोद पाठक ने मीडिया को बताया है कि आरोपी के खिलाफ धर्म परिवर्तन, दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।