पौड़ी गढ़वाल को 800 करोड़ की योजनाओं की सौगात, CM धामी ने शहीदों को किया याद... तस्वीरें देखिये

CM Dhami ने पौड़ी जिले के विकास के लिए ₹800 करोड़ से अधिक की 353 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया.. तस्वीरें देखिये
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Rifleman Jaswant Singh Rawat: CM dhami in Pauri Garhwal inaugurate CDS Bipin Rawat Park
Image: CM dhami in Pauri Garhwal inaugurate CDS Bipin Rawat Park

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखण्ड के सांस्कृतिक चेतना के केंद्र पौड़ी गढ़वाल में आयोजित नारी शक्ति वंदन महोत्सव के अन्तर्गत "दिशा-ध्याणी, ब्वै-ब्वारी" कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जनपद के विकास के लिए ₹800 करोड़ से अधिक की 353 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। CM ने कहा

"पौड़ी गढ़वाल में इतनी विशाल संख्या में पहुँची मातृशक्ति के इस असीम स्नेह हेतु मैं हृदय से ऋणी हूँ। हमारा प्रयास है कि पौड़ी जनपद का सर्वांगीण विकास हो और यह क्षेत्र उन्नति के नए शिखर को छुए।"

CM Dhami ने पौड़ी गढ़वाल में आयोजित "दिशा-ध्याणी, ब्वै-ब्वारी" कार्यक्रम स्थल पर लगे विभिन्न स्टॉल्स में मातृशक्ति द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों एवं व्यंजनों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मातृशक्ति के साथ जन्दरी और गंज्याली (मूसल) से दाल पीसकर अपने बचपन की स्मृतियों का अनुभव किया। उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों द्वारा निर्मित उत्पादों को हमारी सरकार विश्वस्तरीय बाज़ार उपलब्ध करा रही है। आगे देखिये तस्वीरें...

  • देश के प्रथम सीडीएस रहे शहीद जनरल बिपिन रावत जी को समर्पित पार्क का लोकार्पण

    Inauguration of the park dedicated to martyr General Bipin Rawat, the country's first CDS.
    Pic: 1/ 4
    Image: Inauguration of the park dedicated to martyr General Bipin Rawat, the country's first CDS.

    इसके साथ ही देश के प्रथम सीडीएस रहे शहीद जनरल बिपिन रावत जी को समर्पित पार्क का लोकार्पण किया। CM धामी ने कहा जनरल रावत जी का भारतीय सेना को सशक्त बनाने एवं उसके आधुनिकीकरण में दिया गया योगदान अविस्मरणीय है।

  • शहीद जसवन्त सिंह रावत जी की मूर्ति का अनावरण

    Unveiling of the statue of martyr Jaswant Singh Rawat
    Pic: 2/ 4
    Image: Unveiling of the statue of martyr Jaswant Singh Rawat

    CM धामी ने पौड़ी गढ़वाल पहुँचकर राष्ट्र रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले पौड़ी जनपद के वीर पराक्रमी योद्धा शहीद जसवन्त सिंह रावत जी की मूर्ति का अनावरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

  • शहीद जसवन्त सिंह रावत

    Unveiling of the statue of martyr Jaswant Singh Rawat
    Pic: 3/ 4
    Image: Unveiling of the statue of martyr Jaswant Singh Rawat

    पौड़ी गढ़वाल में आयोजित "दिशा-ध्याणी, ब्वै-ब्वारी" कार्यक्रम स्थल पर लगे विभिन्न स्टॉल्स में मातृशक्ति द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों एवं व्यंजनों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

  • CM Dhami in Pauri Garhwal

    CM Dhami in Pauri Garhwal
    Pic: 4/ 4
    Image: CM Dhami in Pauri Garhwal

    CM Dhami ने जनपद पौड़ी के विकास के लिए ₹800 करोड़ से अधिक की 353 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।