घर के आंगन से 4 साल के मासूम को उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों में मिली अधखाई लाश

पहाड़ी इलाकों में गुलदार घरों में घुसकर मासूमों को अपना निवाला बना रहे हैं, श्रीनगर में गुलदार ने 4 साल के मासूम को मार डाला।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Leopard attack Srinagar Garhwal : 4 year old Child dies in leopard attack in Srinagar
Image: 4 year old Child dies in leopard attack in Srinagar

श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गुलदार आतंक का सबब बने हुए हैं। जंगली जानवरों के हमले में लोग जान गंवा रहे हैं।

Leopard Attack Child In Srinagar Garhwal

इस बार मामला श्रीनगर गढ़वाल का है, जहां गुलदार घर के आंगन में खेल रहे बच्चे को उठा ले गया। बाद में बच्चे की लाश झाड़ियों में मिली। घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना श्रीनगर के ग्रास हाउस रोड की है। जहां सलामुद्दीन का छोटा बेटा अयान अंसारी घर के आंगन में खेल रहा था। परिजन भी वहां मौजूद थे। इसी दौरान एक गुलदार वहां पहुंचा और अयान पर झपट पड़ा। इससे पहले कि परिजन कुछ समझ पाते गुलदार अयान को उठाकर ले गया।

बच्चे का शव घर से कुछ दूर झाड़ियों से बरामद हुआ। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अयान 4 साल का था। रविवार रात करीब 9 बजे वो घर के आंगन में ही खेल रहा था, तभी गुलदार उसे उठा ले गया। परिजन और अन्य लोग उसके पीछे दौड़े, लेकिन तब तक गुलदार गायब हो चुका था। घर से करीब 20 मीटर दूर अयान का खून से लथपथ शव मिला। अयान के पिता सलामुद्दीन वेल्डिंग का काम करते हैं। घर में उनकी पत्नी, छह साल की बड़ी बेटी और चार साल का बेटा अयान रहते थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी जुटाई। घटना के बाद लोग डरे हुए हैं, क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।