उत्तराखंड विधानसभा में पेश हुआ बहुप्रतीक्षित यूसीसी बिल, विपक्ष के हंगामे के चलते कार्यवाही स्थगित

सीएम धामी के यूसीसी विधेयक 2024 पेश करते समय सदन में वंदे मातरम के नारे गूंजने लगे, जबकि विपक्ष हंगामा करने लगा।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uniform civil code bill: CM Dhami introduced UCC bill in the Uttarakhand assembly
Image: CM Dhami introduced UCC bill in the Uttarakhand assembly

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा में आज बहुप्रतीक्षित यूसीसी बिल पेश किया गया।

CM Dhami introduced UCC bill in the Uttarakhand assembly

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी विधेयक 2024 पेश किया तो विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के चलते कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने विधानसभा सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। साथ ही विधायकों को यूसीसी विधेयक पढ़ने के लिए दोपहर 2 बजे तक का समय दिया गया है। इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्षी दल के विधायक अपनी तमाम मांगों को लेकर सदन के बाहर सीढ़ियों पर धरना देते नजर आए।

विपक्षी विधायक इस बात की मांग कर रहे थे कि जब सदन के पटल पर यूनिफॉर्म सिविल कोड विधेयक को रखा जाए तो उस पर चर्चा शुरू करने से पहले विपक्षी विधायकों को यूसीसी विधेयक का अध्ययन करने का समय दिया जाए। सीएम धामी के यूसीसी विधेयक 2024 पेश करते समय सदन में वंदे मातरम के नारे गूंजने लगे, जबकि विपक्ष हंगामा करने लगा। विपक्षी नेता लगातार इस बात की मांग कर रहे हैं कि यूनिफॉर्म सिविल कोड विधेयक 2024 को सदन के पटल पर रखने के बाद उसके अध्ययन के लिए नेताओं को समय दिया जाना चाहिए, ताकि वो इस चर्चा में भाग ले सकें। अगर यह मांग पूरी न की गई तो विपक्षी दल सदन के भीतर सरकार से अध्ययन के लिए समय मांगेंगे।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: