उत्तराखंड: जय श्रीराम के नारों के साथ विधानसभा में पेश हुआ UCC, ऐतिहासिक है ये दिन

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक पेश कर दिया है। इस दौरान विधायकों ने जोर शोरों से जय श्रीराम के नारे भी लगाए..
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uniform Civil Code Uttarakhand: Historic UCC Bill introduced in Uttarakhand Assembly
Image: Historic UCC Bill introduced in Uttarakhand Assembly

देहरादून: विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आज मंगलवार 6 फरवरी 2024 को उत्तराखंड सरकार का समान नागरिक संहिता (UCC) से संबंधित विधेयक सदन में पेश हो गया है। CM पुष्कर सिंह धामी ने सदन में UCC विधेयक को पेश किया है।

UCC in Uttarakhand

इस दौरान सदन में चारों ओर जय श्री राम के नारे गूंजे। उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी भारतीय संविधान की एक प्रति के साथ देहरादून स्थित अपने आवास से रवाना हुए थे। उन्होंने सदन की कार्यवाही के दौरान आज मंगलवार 6 फरवरी 2024 को दोपहर 12 बजे UCC विधेयक पेश किया। उत्तराखंड विधानसभा में आज पेश किए गए UCC बिल पर उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ये निसंदेह इस समय के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। इस समय के समाज को और विशेषकर महिलाओं के लिए UCC से बड़ी खुशी क्या हो सकती है? ये उन्हें समान अधिकार देगा। CM पुष्कर सिंह धामी ने आज इसे पूरे राज्य के लिए गर्व से सदन में पेश किया है। अब देर में फिर सदन शुरू होगा.. तैयार रहिये एक नए युग के लिए।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: