उत्तराखंड: 'अवैध' मदरसा ढहाने पर हल्द्वानी में बबाल, पुलिस की गाड़ी में लगाई आग, शहर में कर्फ्यू

हल्द्वानी में दंगाइयों का पुलिस पर हमला, आगजनी की ख़बरें...शहर में कर्फ्यू, कल बंद रहेंगे स्कूल
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
haldwani illegal Madrasa: Clashes erupt in Haldwani after illegal madrasa razed
Image: Clashes erupt in Haldwani after illegal madrasa razed

हल्द्वानी: माना जा रहा है कि अवैध रूप से निर्मित एक मदरसे को नगरपालिका अधिकारियों द्वारा ध्वस्त कर दिए जाने के कुछ घंटों बाद झड़पें शुरू हुईं। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया और पुलिस की गाड़ी सहित वाहनों में आग लगाने के बाद कर्फ्यू लगाया गया।

Haldwani illegal Madrasa

हल्द्वानी में गुरुवार को नगर निगम अधिकारियों द्वारा अवैध रूप से निर्मित एक मदरसे को ध्वस्त किए जाने के कुछ घंटों बाद हंगामे की ख़बरें हैं। समाचार एजेंसीयों की रिपोर्टस के अनुसार, उपद्रवियों द्वारा पुलिस अधिकारियों पर पथराव करने और एक पुलिस कार सहित वाहनों में आग लगाने के बाद कर्फ्यू लगाया गया था। प्रदर्शनकारियों के एक समूह द्वारा पथराव करने और वाहनों में आग लगाने के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर घटना के विडियो वायरल हो गए...

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे विडियो में दिखा, कि महिला पुलिसकर्मियों पर भी दंगाइयों ने हमला किया। इसके बाद कर्फ्यू लगा दिया गया और देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए, लेकिन उस पर भी कोई अमल नहीं हुआ। इसके बाद हल्द्वानी शहर में आगजनी शुरू हो गयी। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो चुके थे। कुछ गैरकानूनी तत्व, जो इस सभ्य समाज में रहने के लिए अयोग्य हैं, उन्होंने हल्द्वानी में कानून पर हमला किया है। दरअसल, ये सब उन मौलाना और 'फायरब्रांड' वक्ताओं, जो अपने समुदाय को "आग लगा देंगे" के लिए उकसा रहे हैं, का परिणाम है। हल्द्वानी में अदालत के आदेश पर पहले से ही सील किए गए अवैध मदरसे को ध्वस्त करने पर पुलिस पर भारी हमला हुआ।

  • Order of Curfew in Haldwani

    Order of Curfew in Haldwani
    Pic: 1/ 2
    Image: Order of Curfew in Haldwani

    Order of Curfew in Haldwani

  • Order of Curfew in Haldwani

    Order of Curfew in Haldwani
    Pic: 2/ 2
    Image: Order of Curfew in Haldwani

    Order of Curfew in Haldwani