बनभूलपुरा हिंसा के बाद उत्तराखंड के कई जिलों में अलर्ट, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है, यूपी से आने वाली हर गाड़ी पर नजर रखी जा रही है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Haldwani banbhoolpura violence : After Banbhulpura violence alert in many districts of Uttarakhand
Image: After Banbhulpura violence alert in many districts of Uttarakhand

हल्द्वानी: हल्द्वानी में हुए बवाल के बाद उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कई जिलों के संवेदनशील इलाकों में पुलिस को अलर्ट रहने को कहा गया है।

Alert In Many Districts Of Uttarakhand After Banbhoolpura violence

इन जिलों में पुलिस टीमों ने संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है। देहरादून में डीएम और एसएसपी ने संयुक्त टीम के साथ शहर के संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया। ऊधमसिंहनगर के काशीपुर में भी पुलिस ने शहर में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए शहर में फ्लैग मार्च निकाला। शासन ने सभी जिलों के कप्तान को मामले को लेकर गंभीरता बरतने के आदेश दिए हैं। खुफिया विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है, यूपी से आने वाली हर गाड़ी पर नजर रखी जा रही है।

बता दें कि हल्द्वानी में अतिक्रमण की जद में आए मदरसे और नमाज स्थल को ध्वस्त करने पर शहर में दंगा भड़क गया। यहां अतिक्रमणकारियों और उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। उपद्रवियों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी, बनभूलपुरा थाने को भी आग के हवाले कर दिया गया। हिंसा में 6 लोगों के मारे जाने की सूचना है, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पीएसी और केंद्रीय पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया है। डीएम की तरफ से पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। शहर में इंटरनेट सेवा बंद है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं।