पढ़ने-लिखने की उम्र में लड़का-लड़की ने भागकर शादी कर ली, सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट होते ही मचा बवाल

19 साल के लड़के ने 13 साल की नाबालिग को भगाकर शादी कर ली। परिजनों को इस शादी के बारे में सोशल मीडिया के जरिए पता चला।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Minor girl marriage rudraprayag: Minor Girl Marriage in Rudraprayag
Image: Minor Girl Marriage in Rudraprayag

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में बाल विवाह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। रुद्रप्रयाग में एक ऐसी ही घटना सामने आई है।

Minor Girl Marriage in Rudraprayag

यहां 19 साल के लड़के ने 13 साल की नाबालिग को भगाकर शादी कर ली। लड़की कक्षा 9 में पढ़ती थी। परिजनों को बच्चों की शादी का पता सोशल मीडिया के जरिए लगा। दरअसल लड़के और लड़की ने शादी की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए। मामला अब पुलिस के पास पहुंच गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस लड़की को वापस ले आई है। लड़के को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार को नाबालिग बच्ची और आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

मामला जखोली क्षेत्र का है। 3 फरवरी यहां रहने वाला 19 साल का लड़का 13 साल की नाबालिग को अपने साथ भगा ले गया था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, अब दोनों ने शादी कर ली है। प्रेमी ने शादी की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। जिसके बाद 6 फरवरी को लड़की के परिजनों ने पटवारी को सूचना दी। पटवारी ने 7 फरवरी को जिलाधिकारी सौरभ गहरवार से मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरण करने की मांग की। जिसके बाद शुक्रवार 9 फरवरी को मामला रेगुलर पुलिस रुद्रप्रयाग के पास आया। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस लड़की को लड़के के पास से वापस ले आई है।