रुद्रपुर से फरार प्रेमी युगल ने हापुड़ में खुदकुशी कर ली, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

रेखा 32 साल की थी, जबकि बबलू 19 का। दोनों 8 फरवरी को घर से फरार हो गए। तीन दिन बाद दोनों की मौत की खबर आई। जानिए पूरा मामला
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Rudrapur couple suicide Hapur : The loving couple who absconded from Rudrapur committed suicide in Hapur
Image: The loving couple who absconded from Rudrapur committed suicide in Hapur

रुद्रपुर: ऊधमसिंहनगर में एक सनसनीखेज घटना देखने को मिली है। यहां रुद्रपुर में रहने वाले प्रेमी युगल ने हापुड़ में खुदकुशी कर ली।

Rudrapur couple suicide in Hapur

जान गंवाने वाली महिला 32 साल की है और उसके तीन बच्चे हैं। महिला का 19 साल के युवक संग प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना को लेकर कई हैरान करने वाली बातें पता चली हैं। प्रेमी युगल की नजदीकियों के बारे में उनके परिजनों को भी नहीं पता था। इलाके के लोगों का कहना है कि उन्होंने दोनों को कभी बात करते भी नहीं देखा। कुछ दिन पहले जब दोनों घर से फरार हुए, तब भी परिजन उनको अलग-अलग खोज रहे थे। अब दोनों के आत्मघाती कदम उठा लेने से परिजन गहरे सदमे में हैं। चलिए पूरा मामला बताते हैं। 8 फरवरी को दुर्गा कॉलोनी में रहने वाले सकिंदर की 32 वर्षीय पत्नी रेखा लापता हो गई थी। पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। रेखा के तीन बच्चे हैं।

8 फरवरी की सुबह से इसी कॉलोनी में रहने वाला 19 साल का बबलू भी गायब था। वो काम पर निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। शनिवार को हापुड़ पुलिस ने बबलू के परिजनों को कॉल किया और बताया कि उसने और रेखा ने जहर खा लिया है। दोनों की मौत हो गई है। इस घटना से दोनों के परिजन सदमे में हैं। सकिंदर और रेखा की शादी को 17 साल हो गए थे। सकिंदर रुद्रपुर में एक ढाबा चलाता है। जबकि बबलू एक शीशा फैक्टरी में काम करता था। प्रेमी युगल तीन दिन ही साथ जी सके। बताया जा रहा है कि दोनों घर से भाग तो गए, लेकिन बाद में डर गए। यही वजह रही होगी कि दोनों ने जहर खा लिया। रेखा की मौत के बाद उसके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। हर कोई यही कह रहा है कि जान देने से पहले रेखा बच्चों के बारे में तो सोच लेती।