अग्निवीर योजना के तहत इन पदों पर निकली भर्ती, कल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन

अभ्यर्थी केवल अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबरों के साथ पंजीकरण करें। भर्ती नामांकन 13 फरवरी से शुरू होकर 22 मार्च तक चलेगा। आगे जानिए डिटेल
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Agniveer recruitment : Army agniveer recruitment clerk post
Image: Army agniveer recruitment clerk post

देहरादून: भारतीय सेना का हिस्सा बनना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है।

Army agniveer recruitment 2024

अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में महिला सेना पुलिस, हवलदार सर्वेयर ऑटो कार्टोग्राफर, सिपाही फार्मा, नर्सिंग असिस्टेंट और नर्सिंग असिस्टेंट (पशु चिकित्सा) के लिए भर्ती निकाली गई है। भर्ती संबंधी डिटेल के लिए राज्य समीक्षा के साथ जुड़े रहें। पीआरओ रक्षा ले. कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि भर्ती कार्यालय लैंसडाउन के मुताबिक इस वर्ष से भर्ती प्रक्रिया में सुधार करने के लिए कई नए उपाय शामिल किए गए हैं। इनमें सशस्त्र सेनाओं में चुनौतीपूर्ण माहौल के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों का पता लगाने के लिए एक नई अनुकूलन क्षमता परीक्षा शामिल है। इस परीक्षा को भर्ती रैली के हिस्से के रूप में शामिल किया जाएगा और मेडिकल टेस्ट से पहले आयोजित किया जाएगा।

जो युवा इस परीक्षा को पास करेंगे, उन्हें आगे की चयन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी। फर्जी उम्मीदवारों को बाहर निकालने के लिए आईरिस स्कैन के रूप में एक नई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया शामिल की गई है। इसके अलावा अग्निवीर (कार्यालय सहायक) के लिए भी एक नया टाइपिंग टेस्ट, कंबाइंड एंट्रेंस परीक्षा के साथ आयोजित किया जाएगा। भर्ती रैली के संचालन के दौरान आधार सत्यापन किया जाएगा। भर्ती कार्यालय की ओर से युवाओं से अपील की गई है कि वह केवल अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबरों के साथ पंजीकरण करें। भर्ती नामांकन 13 फरवरी से शुरू होकर 22 मार्च तक चलेगा। इच्छुक युवाओं को ज्वॉइन इंडियन आर्मी वेबसाइट के लिंक https://www.joinindianarmy.nic.in/ BravoApplicantEligibility.htm के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराना होगा, ये जरूरी है। रोजगार से जुड़ी अन्य खबरों के लिए राज्य समीक्षा के साथ जुड़े रहें।