Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: राजधानी देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग तैयार है। नई टर्मिनल बिल्डिंग का कल यानी बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्चुअली उद्घाटन करेंगे।
देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट के निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने नई टर्मिनल बिल्डिंग के बारे में मीडिया को बताया कि इसे कई आधुनिक तकनीकों से लैस किया गया है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट टर्मिनल की नई बिल्डिंग में उत्तराखंड की कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
यहां उत्तराखंड की संस्कृति से सम्बंधित सुन्दर कलाकृतियां बनायीं गयी हैं। इसके अलावा नयी टर्मिनल बिल्डिंग का क्षेत्रफल भी काफी बढ़ गया है। आगे पढ़िए...
देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट की पुरानी टर्मिनल बिल्डिंग 28729 वर्ग मीटर क्षेत्र में थी और अब फेज टू यानि जौलीग्रांट एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग को जोड़े जाने के बाद टर्मिनल की कुल जगह 42776 मीटर की हो गई है।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट के निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि टर्मिनल बिल्डिंग पुरानी बिल्डिंग की तुलना में 10 गुना अधिक क्षमता वाली हो गई है।
नई टर्मिनल बिल्डिंग का कल यानी 14 फरवरी 2024 बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्चुअली उद्घाटन करेंगे।