पिथौरागढ़-अल्मोड़ा में नशे के सौदागरों पर कार्रवाई, लाखों का गांजा बरामद

पिथौरागढ़ में नशा तस्कर के पास से 2.5 किलो चरस बरामद हुई, जबकि अल्मोड़ा में एक कार से 69.656 किलो ग्राम गांजा पकड़ा गया है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Drugs recovered pithoragarh : Action against drug dealers in Pithoragarh-Almora  ganja worth lakhs recovered
Image: Action against drug dealers in Pithoragarh-Almora ganja worth lakhs recovered

पिथौरागढ़: उत्तराखंड नशे के सौदागरों के निशाने पर है। प्रदेशभर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चल रहा है, लेकिन तस्करी रुक नहीं रही।

Drugs Worth Lakhs Recovered In Pithoragarh

पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। पहला मामला पिथौरागढ़ का है, जहां एक शख्स के पास से 2.5 किलो चरस बरामद हुई। पुलिस जौलजीबी पेट्रोल पंप के पास चेकिंग की रही थी। तभी अस्कोट की तरफ आ रहे मोहन सिंह कोरंगा नाम के व्यक्ति पर पुलिस को शक हुआ। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2 किलो 400 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया गया है।

इसके अलावा होटल और ढाबे में अवैध रूप से शराब परोसने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दुकान संचालक कृष्ण सिंह को 15 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह अल्मोड़ा में देघाट पुलिस ने बाबलिया पत्थरखोला नदी के पास से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 69.656 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की कीमत 10 लाख से अधिक है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।