यूकेएसएसएससी ने समूह-ग के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के अनुदेशक संवर्ग के 370 पदों पर भर्ती निकाली है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: uksssc group c recruitment exam 2024
देहरादून: बेरोजगार युवा ध्यान दें। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के अनुदेशक संवर्ग के 370 पदों पर भर्ती निकाली है।
UKSSSC Group C Recruitment 2024 All Detail
इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। भर्ती से संबंधित डिटेल्स के लिए राज्य समीक्षा के साथ जुड़े रहें। इस भर्ती के माध्यम से अनुदेशक विद्युतकार के 75, अनुदेशक फिटर के 70, अनुदेशक इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक्स के 40, वेल्डर के 28, इंप्लाइबिलिटी स्किल के 24, कला-गणित के 18, ड्राफ्टमैन सिविल के 13, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी के 13, मशीनिस्ट के 13, स्वीइंग टेक्नोलॉजी के 13, मैकेनिक मोटर व्हीकल के 10, इन्फोरमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटिनेंस के आठ, कॉस्मेटोलॉजी के आठ, स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के छह, टर्नर के छह, रेफ्रीजरेशन एंड एयर कंडीशन टेक्नोलॉजी के पांच पद भरे जाएंगे।
इसी तरह ड्राफ्टमैन मैकेनिक के चार, प्लंबर के तीन, कंप्यूटर ऑपरेशन के दो, मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग के दो, मैकेनिक ऑटो बॉडी रिपेयर के दो, मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लाएंसेज के दो, पेंटर जनरल के दो, कारपेंटर का एक, ड्रेस मेकिंग व सर्वेयर के एक-एक पद पर भर्ती होगी। आवेदन करने वालों के लिए आयोग ने टोल फ्री नंबर 9520991172, वॉट्सएप नंबर 9520991174 और ई-मेल आईडी [email protected] जारी किया है। आवेदन शुल्क भी जान लें। जनरल, ओबीसी के लिए 300 रुपये, एससी, एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये शुल्क होगा। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया, कि परीक्षा के लिए आयु सीमा 21 से 42 वर्ष के बीच है। भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा चुका है। आवेदन में 20 से 22 मार्च के बीच संशोधन कर सकेंगे। जून में परीक्षा प्रस्तावित है।