उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

आज पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 19 February : Uttarakhand Weather Update 19 February
Image: Uttarakhand Weather Update 19 February

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में रविवार को मौसम ने फिर करवट बदल ली।

Uttarakhand Weather Report 19 February

गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई, जबकि बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ। वहीं, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, गोरसों बुग्याल, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित नीती और माणा घाटी में भी बर्फबारी हुई। देहरादून समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट आई है। इस साल फरवरी के शुरुआत में साल की पहली और पांच फरवरी को दूसरी बार बारिश-बर्फबारी हुई थी। इसके बाद रविवार को पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ तीसरी बार बर्फबारी हुई। पहली-दूसरी बारिश-बर्फबारी से मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई थी।

लेकिन, तीसरी बार हुई बर्फबारी से मैदानी इलाकों के तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ा। यही वजह रही की मैदानी इलाकों में ठंड का अहसास कम हुआ। सोमवार को मौसम कैसा रहेगा, ये भी जान लें। आज भी पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बिजली चमकने और ओलावृष्टि के साथ भारी बर्फबारी की संभावना है। जबकि, इन जिलों के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश होने के भी आसार हैं। केदारनाथ समेत अन्य धामों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।