Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
हल्द्वानी: कहते हैं प्यार का कोई जेंडर नहीं होता, उत्तराखंड के शहर हल्द्वानी में ये बात सच साबित हो गई। यहां एक युवक को किन्नर से प्यार हो गया।
प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने शादी कर ली, लेकिन जैसे ही युवक के परिजनों को इस बारे में पता चला तो मामला जूतमपैजार तक पहुंच गया। परिवार वालों ने युवक को मार्केट में किन्नर संग देख लिया। जिसके बाद पिता और बेटे में खूब कहासुनी हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया। पुलिस का कहना है कि अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि युवक किन्नर से शादी करने के बाद उसके साथ फरार हो गया था।
परिजन युवक की तलाश कर रहे थे। बीती रात परिवार वालों ने दोनों को सिंधी चौराहे के पास देख लिया। जिसके बाद बाप-बेटे में जूतमपैजार हो गई। हंगामे की खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। तब युवक ने कहा कि उसने शादी कर किन्नर को पत्नी का दर्जा दिया है, इस बात पर मामला और बिगड़ गया। परिजन दोनों को गालियां देने लगे, मामला मारपीट तक पहुंच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक किन्नर संग रहने की जिद पर अड़ा था। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। ये घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।