Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रामनगर: रामनगर में बाघ के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में आक्रोश है। शनिवार को यहां बाघ ने ढेला रेंज में एक महिला को मार डाला।
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने वनकर्मियों संग बदसलूकी की। रविवार सुबह ग्रामीणों ने वनकर्मियों की टीम पर पथराव कर दिया और जंगल में आग लगा दी। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीण शांत हुए। रेंजर अजय ध्यानी ने बताया कि रविवार तड़के वन विभाग की टीम बाघ को पकड़ने के लिए जंगल की ओर रवाना हुई तो कुछ ग्रामीणों ने विरोध करते हुए उन पर पथराव किया। इसके बाद, जंगल के कुछ हिस्से में आग लगा दी। इससे बाघ को पकड़ने के लिए गई टीम लौट आई और बाघ भी पकड़ में नहीं आ सका।
सुबह सात बजे वन विभाग की टीम पुलिस के साथ दोबारा मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने मौके पर लोगों को शांत कराया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह करीब नौ बजे रेंज कार्यालय ढेला पहुंचकर विभाग और पशु चिकित्सक सहित अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। रेंजर ने मामले में दो नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। उन्होंने कहा कि बदसलूकी करने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बता दें कि ढेला गांव में रहने वाली 50 साल की कला देवी शनिवार दोपहर में गांव की तीन अन्य महिलाओं संग लकड़ी और घास लेने जंगल गई थी। तभी बाघ ने महिला पर हमला कर उसे मार डाला, क्षेत्र में बीते 4 महीने में बाघ के हमले की यह चौथी घटना है।