Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग में गुलदार का आतंक चरम पर है। यहां गुलदार राह चलते लोगों पर झपट रहा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।
ताजा मामला जखोली ब्लॉक का है, जहां लस्या महरगांव में गुलदार ने एक छात्र पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह 15 साल का कार्तिक पुत्र किशन सिंह बुटोला अपने घर से अपने विद्यालय इंटर कॉलेज रामाश्रम के लिए जा रहा था। तभी गांव से कुछ ही दूरी पर यानी लामर पुल में जाते समय घात लगाये गुलदार ने कार्तिक पर हमला कर दिया। जिससे वो घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार्तिक जैसे ही पुल पर पहुंचा, वैसे ही गुलदार ने उस पर हमला कर दिया।
कार्तिक की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों को देख गुलदार भाग खड़ा हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर वो समय पर नहीं पहुंचते छात्र के संग अनहोनी हो सकती थी। इन दिनों वार्षिक परीक्षा चल रही है, ऐसे में कार्तिक अकेले ही पेपर देने स्कूल जा रहा था। गुलदार के हमले से पूरे क्षेत्र मे दहशत का माहौल बन गया है। लोग डरे हुए हैं। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने व गुलदार को पकड़ने की मांग की। लोगों को डर है कि गुलदार और लोगों पर भी हमला कर सकता है। कुछ समय पहले महरगांव में लंगूर ने भी तीन लोगों पर हमला किया था, लेकिन उस वक्त भी लंगूर को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।