Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
रामनगर: बुधवार की सुबह रामनगर के लोगों के लिए एक राहतभरी खबर लेकर आई। यहां तीन महिलाओं को मौत के घाट उतारने वाला बाघ पकड़ लिया गया है।
बाघ को देर रात ट्रेंकुलाइज कर ढेला रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है। वनकर्मी पिछले कई दिनों से बाघ को पकड़ने के लिए क्षेत्र में डेरा डाले हुए थे। मामला कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला जोन का है, जहां बाघ ने तीन महिलाओं को अपना निवाला बना लिया था। बाघ के हमले की बढ़ती घटनाओं से लोग गुस्से में थे। बाघ को पकड़ने के लिए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व व वेस्टर्न सर्किल की टीम संयुक्त रूप से लगी थी।
दोनों टीम बाघ की लोकेशन को ड्रोन के माध्यम से ट्रेस करते रही। मंगलवार रात बाघ द्वारा मारे गए भैंसे के आसपास वन कर्मियों की टीम ने निगरानी बढ़ा दी थी। देर रात करीब 12 बजे के आसपास जब बाघ अपने किए गए शिकार के पास पहुंचा। तभी पशु चिकित्सकों की टीम ने उसे ट्रेंकुलाइज करने के लिए डाट मारी। जिससे वह बेहोश हो गया, इसके बाद वन कर्मियों व रेस्क्यू टीम ने बाघ को पकड़कर ढेला रेस्क्यू सेंटर में भेजा। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. धीरज पांडे ने बताया वन कर्मियों व रेस्क्यू टीम की मेहनत से बाघ को पकड़ लिया गया है। बाघ के पकड़े जाने के बाद लोग राहत महसूस कर रहे हैं। बाघ को देर रात ट्रेंकुलाइज कर ढेला रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है।