भारतीय रेलवे ने देश के विभिन्न हिस्सों से भक्तों को अयोध्या पहुंचाने के लिए अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की थी।
-
कोमल नेगी
-
Image: Special Aastha train leaves from Dehradun for Ayodhya
देहरादून: अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में खूब उत्साह दिखाई दे रहा है। अलग-अलग राज्यों से अयोध्या के लिए आस्था ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
Special astha train from dehradun to ayodhya
भारतीय रेलवे ने देश के विभिन्न हिस्सों से भक्तों को अयोध्या पहुंचाने के लिए अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की थी, जो विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को इस ट्रेन से अयोध्या की यात्रा करवा रही हैं। इसी कड़ी में देहरादून से आज अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। इस दौरान राम मंदिर के दर्शन को लेकर दूनवासियों में खासा उत्साह दिखा। ट्रेन 23 फरवरी की सुबह 2:55 बजे अयोध्या कैंट पहुचेंगी।
ट्रेन में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में दूनवासी मौजूद हैं, जो अयोध्या पहुंचकर रामलला की दर्शन करेंगे। ट्रेन 23 फरवरी की सुबह 2:55 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। इसके बाद स्टेशन से बसों के माध्यम से राम जन्मभूमि पहुंचेंगे। यहां रामलला के दर्शन के बाद अन्य मंदिरों का भ्रमण कराया जाएगा। अयोध्या दर्शन के बाद 24 फरवरी की रात 12:40 बजे ट्रेन अयोध्या कैंट से दून के लिए रवाना होगी और दोपहर में 2:40 बजे दून पहुंचेगी। ट्रेन में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ 1074 लोग अयोध्या के लिए रवाना हुए। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और टिहरी सांसद माला राजलक्ष्मी शाह ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान राम मंदिर के दर्शन को लेकर दूनवासियों में खासा उत्साह नजर आया।