रुद्रप्रयाग: हाथ में दरांती लेकर गुलदार से भिड़ी महिला, खून से थी लतपथ, लेकिन करती रही वार

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद गुलदार जंगल की ओर भाग गया।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Leopard attack women rudraprayag : woman fought with a leopard with a sickle in her hand
Image: woman fought with a leopard with a sickle in her hand

रुद्रप्रयाग: प्रदेश के दूसरे जिलों की तरह रुद्रप्रयाग में भी गुलदार के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

Leopard attack women in rudraprayag

इस बार मामला जखोली विकासखंड का है, जहां दूरस्थ ग्राम सभा मखेत की एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार को देख अच्छे-अच्छों की हिम्मत जवाब दे जाती है, लेकिन महिला ने साहस के साथ गुलदार का सामना किया। महिला ने गुलदार पर दरांती से ताबड़तोड़ वार किए, महिला की हिम्मत देख गुलदार को पीछे हटना पड़ा। इस बीच महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद गुलदार जंगल की ओर भाग गया। घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित दीपा देवी पत्नी अषाड़ सिंह रावत घटना के वक्त जंगल में घास लेने गई थी। इस बीच झाड़ी में घात लगाकर बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने घबराने की बजाय जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया और गुलदार पर दरांती से वार करने लगी। बाद में अन्य महिलाएं भी मौके पर पहुंच गईं। लोगों को देख गुलदार वहां से भाग गया। गुलदार के हमले के दौरान दीपा देवी के पैर में गंभीर घाव हुए हैं, लेकिन उनकी जान बच गई। बता दें कि इससे पूर्व महरगांव में भी गुलदार ने एक बच्चे पर स्कूल जाते समय हमला कर दिया था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।