Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
रामनगर: अगली खबर रामनगर से है, यहां कोसी रेंज में बाघ की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बाघ की लाश मिलने के बाद से वन विभाग में हड़कंप मचा है।
बाघ की मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। वन विभाग ने बाघ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। 2 वेटरनरी डॉक्टर का पैनल पोस्टमॉर्टम करेगा। घटना जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के रामनगर वन प्रभाग की है। जहां मंगलवार को रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज के रिंगोडा बीट क्षेत्र में गश्त के दौरान वनकर्मियों को नदी किनारे एक मादा बाघ का शव मिला। डीएफओ दिगंत नायक ने बताया कि बाघ की उम्र लगभग 8 से 10 वर्ष लग हो रही है।
बाघ उम्रदराज है और शिकार करने में असमर्थ है। बाघ के दांत भी घिस चुके हैं। बाघ के सभी अंग सुरक्षित हैं, ऐसे में शुरुआती जांच में बाघ की मौत प्राकृतिक लग रही है। दो पशु चिकित्सकों की देखरेख में बाघ के शव का पोस्टमॉर्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है। बाघ के सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बाघ की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। बता दें कि बीते दिनों रामनगर से सटे इलाकों में बाघ ने कई लोगों को मार डाला। यहां कॉर्बेट पार्क रेस्क्यू सेंटर से दो हमलावर बाघों को देहरादून जू भेजा गया है। इसमें एक बाघ को सर्पदुली रेंज और दूसरे बाघ को दानीबंगा क्षेत्र से ट्रेंकुलाइज किया गया था।