उत्तराखंड: कार से उतरे युवक पर झपटा गुलदार, घसीटते हुए 200 मीटर दूर ले गया

हमले में युवक की जान बच गई, लेकिन वो गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Leopard Attack Almora: The leopard pounced on the young man dragged him 200 meters away
Image: The leopard pounced on the young man dragged him 200 meters away

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में गुलदार आतंक का सबब बने हुए हैं। अल्मोड़ा में गुलदार ने शौच के लिए कार से उतरे युवक पर हमला कर दिया।

Leopard Attack On Young Man In Almora

गुलदार युवक को घसीटते हुए 200 मीटर दूर ले गया। युवक गुलदार से जूझता रहा। इस दौरान अन्य वाहन चालकों के शोर मचाने से गुलदार युवक को छोड़कर भाग गया। हमले में युवक की जान बच गई, लेकिन वो गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मौलेखाल क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार गैरसैंण निवासी रमेश खत्री (43) अपने परिजनों के साथ एक कार से अपने घर लौट रहा था।

मंगलवार सुबह छह बजे के करीब तल्ला सल्ट के दानापानी चरीधार के पास उसने कार रोकी और शौच के लिए बाहर उतरा। तभी घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए 200 मीटर दूर ले गया। दोनों के बीच कुछ मिनट तक संघर्ष चलता रहा। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों और परिजनों के शोर मचाने के बाद गुलदार भाग गया, जिससे युवक की जान बच गई। गुलदार के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसके गले और शरीर में पंजों से गहरे घाव बने हैं। घायल युवक को इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया है।