उत्तराखंड: विकासनगर में गहरी खाई में गिरी कार, दो महिलाओं और बच्चों समेत 6 की दर्दनाक मौत

कार में सवार लोग चालदां महाराज के दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन किसे पता था कि रास्ते में अनहोनी हो जाएगी।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Car road accident vikasnagar: Car fell into deep ditch in Vikasnagar  6 including two women and children died
Image: Car fell into deep ditch in Vikasnagar 6 including two women and children died

देहरादून: उत्तराखंड के विकासनगर में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ है।

Car fell into deep ditch in Vikasnagar

यहां त्यूणी के पंद्राणू क्षेत्र से जौनसार के दसऊ जा रही एक आल्टो कार (UK07DU-4719) जेपीआरआर हाईवे पर अटाल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। घटना के वक्त कार में 7 लोग सवार थे। कार जिस खाई में गिरी वो लगभग 800 मीटर गहरी है। मरने वालों में दो महिलाएं शामिल हैं। सभी हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और वे सभी चालदां महाराज के दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन किसे पता था कि रास्ते में अनहोनी हो जाएगी।

हादसे में 35 वर्षीय संजू, 35 वर्षीय सूरज, 25 वर्षीय शीतल पत्नी सूरज, 21 वर्षीय संजना पुत्री सविता देवी, 10 वर्षीय दिव्यांश पुत्र जीत बहादुर व पांच साल के यश पुत्र सूरज की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग ग्राम सेंज पोस्ट पंद्राणु, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे। हादसे में जीत बहादुर गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार राजकीय अस्पताल में चल रहा है। हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद से मृतकों के घर में कोहराम मचा है।