Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
आरोपी युवक टेडी बियर का मास्क लगाकर बाइक चलाता था और इस दौरान स्कूल की छात्राओं पर कमेंट करता था। इतना ही नहीं आरोपी रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया करता था, जिससे छात्राएं परेशान थीं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस युवक की तलाश में जुटी थी। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। वहीं पुलिस इस तरह की वीडियो बनाने वाले अन्य युवकों की भी तलाश में जुटी हुई है।
घटना सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की है। जहां पुलिस ने मंगलौर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक अपने यूट्यूब चैनल की पॉप्युलैरिटी बढ़ाने के लिए स्कूल से आती जाती छात्राओं के आसपास वीडियो बनाया करता था, उन पर कमेंट करता था। पुलिस को लगातार इसकी शिकायत मिल रही थी। पुलिस ने वायरल वीडियो के जरिए युवक की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने कहा कि यूट्यूब पर रील बनाने वाले युवक अगर गलत काम करेंगे तो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही ऐसा करने वाले अन्य युवकों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।