गैरसैंण: महिलाओं की पहल पर इस गांव में शराब परोसने पर रोक, लगेगा जुर्माना, होगी कानूनी कार्रवाई

गांव के महिला मंगल दल ने नशे को रोकने के लिए गांव में शानदार पहल की है, जिसे हर ओर सराहा जा रहा है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Alcohol Free Marriage Gairsain : Mahila Mangal dal of pajyana Village gairsain banned liquor in marriage
Image: Mahila Mangal dal of pajyana Village gairsain banned liquor in marriage

चमोली: चमोली का गैरसैंण....उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी। यहां के पज्याणा गांव में अब शादी समारोह या अन्य कार्यक्रमों में शराब परोसने पर बैन लगा दिया गया है।

Alcohol Free Marriage In Gairsain

गांव के महिला मंगल दल ने नशे को रोकने के लिए गांव में शानदार पहल की है, जिसे हर ओर सराहा जा रहा है। अब अगर गांव में होने वाले किसी समारोह में शराब परोसी गई तो जुर्माना वसूला जाएगा। पज्याणा गांव तहसील मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर है। बीते दिनों यहां महिला मंगल दल की बैठक हुई, जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी शिक्षिका अंजना रावत ने सार्वजनिक कार्यों और विवाह समारोह में शराब परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की अपील की थी। महिला मंगल दल की ओर से सर्वसम्मति से प्रस्ताव को पारित किया गया।

अब से गांव में होने वाले सार्वजनिक कार्य और विवाह समारोहों में शराब परोसने पर बैन रहेगा। अगर कोई समारोह में शराब परोसता पाया गया तो पांच हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया जाएगा। कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इस संबंध में महिला मंगल दल के पदाधिकारियों द्वारा गैरसैंण पहुंचकर उपजिलाधिकारी संतोष कुमार पांडे और थानाध्यक्ष गैरसैंण को सहयोग हेतु प्रार्थना पत्र भी दिया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी शिक्षिका अंजना रावत ने कहा कि शराब के चलते आज की युवा पीढ़ी दिन-प्रतिदिन नशे की गिरफ्त में आ रही है। इससे गांव का माहौल भी खराब हो रहा है। महिला मंगल दल अध्यक्ष माधवी देवी ने कहा कि शराब के चलते आज की युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है, परिवार तबाह हो रहे हैं। नशाखोरी रोकने को ठोस रणनीति बनाने की जरूरत है।