Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के तौर पर डेवलप किया जा रहा है, साथ ही यहां से देश के प्रमुख शहरों के लिए उड़ान का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में देहरादून से जल्द ही अयोध्या, अमृतसर और वाराणसी के लिए हवाई सेवा की शुरुआत होने जा रही है। तीनों सेवाओं का शुभारंभ 6 मार्च को होगा। पूरी डिटेल के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें। सीएम पुष्कर सिंह धामी इन तीनों हवाई सेवाओं के लिए लंबे वक्त से प्रयासरत थे, उनकी कोशिशें रंग लाईं और जल्द ही देश के तीन प्रमुख शहर हवाई सेवा के जरिए देहरादून से जुड़ने जा रहे हैं। अयोध्या, अमृतसर और वाराणसी के लिए सीधी हवाई सेवा को केंद्र की मंजूरी मिल गई है। टाइम टेबल भी नोट कर लें। देहरादून से अयोध्या के लिए विमान सुबह 9.40 बजे उड़ान भरेगा और पूर्वाह्न 11.30 बजे अयोध्या पहुंचेगा। उसी दिन अयोध्या से दोपहर 12.15 बजे उड़ान भरकर दोपहर 01.55 बजे देहरादून पहुंचेगा।
देहरादून-अमृतसर हवाई सेवा का विमान दोपहर 12 बजे अमृतसर से उड़ान भरेगा और दोपहर 01.10 बजे देहरादून पहुंचेगा। इसी प्रकार देहरादून से दोपहर 1.35 बजे विमान अमृतसर के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर 2.45 बजे अमृतसर पहुंचेगा। वाराणसी के लिए वाया पंतनगर हवाई सेवा भी 6 मार्च से शुरू हो रही है। यात्री विमान प्रातः 9.50 बजे देहरादून से पंतनगर के लिए उड़ान भरेगा और 10.35 बजे पंतनगर पहुंचेगा। इसी प्रकार पंतनगर से 11.5 बजे वाराणसी के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर एक बजे वाराणसी में उतरेगा। वाराणसी से विमान दोपहर 1.40 बजे पंतनगर के लिए उड़ान भरेगा और अपराह्न 3.25 बजे पंतनगर पहुंचेगा। पंतनगर से विमान अपराह्न 3.50 बजे उड़ान भरेगा और शाम 4.35 बजे देहरादून पहुंचेगा। देहरादून से अभी अयोध्या के लिए सीधी उड़ान सेवा उपलब्ध नहीं है। अब दून से अयोध्या के बीच हवाई सेवा शुरू होने जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं को लाभ होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीनों सेवाओं की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार प्रकट किया है।