Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हल्द्वानी: हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बनभूलपुरा में हिंसा भड़क गई थी, लेकिन प्रशासन ने साफ कर दिया था कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई रोकी नहीं जाएगी।
इसी कड़ी में शहर के बागजाला में शनिवार को पुलिस-प्रशासन की मदद से वन विभाग ने आठ निर्माणाधीन मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इसके बाद विभाग ने यहां बोर्ड लगाए जिन पर लिखा है कि वनभूमि से अतिक्रमणकारी दूर रहें। चेतावनी बोर्ड में लिखा गया कि भूमि पर कब्जे या अन्य किसी भी तरह से इस्तेमाल करने पर सीधा प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के बाद सोमवार को वन विभाग की टीम दोबारा से इस क्षेत्र में सर्वे के लिए पहुंची, जिसके बाद अतिक्रमण मुक्त जमीनों के आसपास बोर्ड लगाया गया। क्षेत्र में कब्जे को लेकर जमीनी सर्वे भी चल रहा है। इसके बाद करीब 750 लोगों को नोटिस भेजे जाएंगे। गौला रेंजर चंदन अधिकारी ने बताया कि सोमवार को वनकर्मी दोबारा यहां पहुंचे थे, जिसके बाद कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन के आसपास लगे खंभों में चेतावनी बोर्ड टांगे गए। यहां 750 लोगों को नोटिस भेजने की तैयारी है, ताकि जमीन से अवैध कब्जा हटाया जा सके।