उत्तराखंड: रोजगार के नाम पर लुट रहीं गांव की भोली-भाली महिलाएं, आप भी जालसाजों से सावधान रहें

पीड़ित ने बताया कि जखोली, अगस्त्यमुनि और ऊखीमठ में भी कई ग्रामीण महिलाएं ठगी का शिकार हुई हैं।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Employment fraud rudraprayag: Innocent village women are being robbed in the name of employment
Image: Innocent village women are being robbed in the name of employment

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों में रहने वाली भोली-भाली महिलाएं शातिर ठगों का शिकार बन रही हैं।

Online Employment Fraud In Rudraprayag

महिलाओं को सोशल मीडिया पर रोजगार का झांसा देकर ठगा जा रहा है। अब तक साइबर ठग इसी तरह कई महिलाओं को ठग चुके हैं, जो कि लाखों गंवाने के बाद थाने के चक्कर काटने को मजबूर हैं। रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में भी शातिर ठगों ने पेन-पेंसिल योजना के नाम पर एक महिला से 48 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसने फेसबुक पर पेन-पेंसिल पैकिंग योजना से संबंधित रोजगार देखा। दिए गए नंबर पर कॉल करने पर उसे बताया गया कि आपको घर बैठे पैकिंग का कार्य करना है और सैलरी 22 हजार रुपये मिलेगी। महिला को एक वीडियो भी भेजा गया। महिला झांसे में आ गई।

पहले साइबर ठग ने आईडी कार्ड बनाने के नाम पर महिला से 600 रुपये मांगे, बाद में वेरिफिकेशन के नाम पर हजारों रुपये मांगे गए। इस तरह जालसाजों ने कुल 48 हजार रुपए ठग लिए। बाद में महिला को ठगी का अहसास हुआ तो वो पुलिस के पास पहुंची। महिला ने बताया कि इसी तरह अन्य महिलाएं भी साइबर ठगी का शिकार हुई हैं। जखोली, अगस्त्यमुनि और ऊखीमठ में ग्रामीण महिलाओं को ठगा जा रहा है। रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने कहा कि फर्जी विज्ञापनों के झांसे में आकर महिलाएं ठगी का शिकार हो रही हैं, शिकायतें मिलने पर मामले में कार्रवाई की जा रही है।