सिटी फॉरेस्ट में पर्यटक बाइक एक्टिविटीज, जिप लाइन, स्काई वॉक, बर्मा ब्रिज, कमांडो नेट जैसी एक्टिविटीज का लुत्फ उठा सकते हैं।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Adventure activities started in city forest of ramnagar
रामनगर: रामनगर में स्थित कॉर्बेट नेशनल पार्क पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। अब तक यहां आने वाले पर्यटक जिप्सी सवारी का आनंद उठाते थे, लेकिन अब यहां पर एडवेंचर एक्टिविटीज भी शुरू हो गई हैं।
Adventure activities started in city forest of ramnagar
गुरुवार को रामनगर वन प्रभाग के सिटी फॉरेस्ट में एडवेंचर एक्टिविटीज का शुभारंभ हो गया। यहां पर्यटक बाइक एक्टिविटीज, जिप लाइन, स्काई वॉक, बर्मा ब्रिज, कमांडो नेट आदि एक्टिविटीज का लुत्फ उठा सकते हैं। कॉर्बेट पार्क से लगे रामनगर वन प्रभाग के हल्द्वानी रामनगर मार्ग में स्थित सिटी फारेस्ट (नगर वन) में 17 हेक्टेयर क्षेत्र में जंगल के अंदर एडवेंचरस बाइक राइडिंग के साथ ही कई एडवेंचर एक्टिविटीज शुरू हो गई हैं। जिसमें जिप लाइन, स्काई वॉक, बर्मा ब्रिज, कमांडो नेट, एटीवी राइड, टायर एंड कमांडो नेट जैसी एक्टिविटीज शामिल हैं।
इस 17 हेक्टेयर क्षेत्र में बाल वाटिका, तितली वाटिका, गुलाब वाटिका, नव ग्रह वाटिका, नक्षत्र वाटिका, पंचवटी वाटिका, जन स्वास्थ्य वाटिका, मियावाकि वाटिका, रुद्राक्ष वाटिका, त्रिफला वाटिका भी बनी है। जहां पर्यटक घूम सकते हैं। वन प्रभाग के डीएफओ दिगंत नायक ने बताया कि रामनगर आने वाले पर्यटक एडवेंचर पार्क का लुत्फ उठा सकते हैं। सभी एडवेंचर एक्टिविटीज का चार्ज 100 से 200 रुपये रखा गया है। 500 से 550 रुपये का कूपन खरीदकर इन सभी एक्टिविटीज का मजा लिया जा सकता है। 4 एडवेंचर बाइक भी यहां मौजूद हैं, राइड का शुल्क 200 रुपये रखा गया है। एडवेंचर पार्क का शुभारंभ विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने किया।