पिथौरागढ़: फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए पत्नी को बनवाया प्रधान, पुलिस ने प्रधान पति को किया गिरफ्तार

फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद हेमा देवी की प्रधानी चली गई, पति को भी पुलिस पकड़ कर ले गई। आगे जानिए पूरा मामला
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Pradhan husband arrested pithoragarh : Accused arrested in case of becoming pradhan by making fake certificate in pitho
Image: Accused arrested in case of becoming pradhan by making fake certificate in pitho

पिथौरागढ़: एक बड़ी खबर पिथौरागढ़ से आ रही है। यहां एक महिला फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए चार साल तक प्रधान के पद पर रही।

Pradhan husband arrested in Pithoragarh

महिला के फर्जी प्रमाण पत्र उसके पति ने बनवाए थे और चार साल तक ये शख्स प्रधान पति बनकर गांव पर राज करता रहा। जिलाधिकारी कार्यालय से पुलिस को तहरीर मिलने के बाद मामले के मुख्य आरोपी हरि राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला पिथौरागढ़ के गलाती गांव का है। जहां पंचायत में पद पाने के लिए एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर चार वर्ष तक गांव पर राज किया। जांच हुई तो पता चला कि शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी हैं। इस संबंध में धारचूला निवासी हरि प्रसाद ने डीएम को तहरीर दी थी।

जिसमें बताया गया कि गांव गलाती में हेमा देवी 2019 से प्रधान हैं, लेकिन उसने फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर चुनाव प्रणाली के साथ धोखाधड़ी की है। महिला के कक्षा 5 वीं और 8 वीं के प्रमाण पत्र फर्जी हैं। निर्वाचन कार्यालय धारचूला और जिलाधिकारी कार्यालय पिथौरागढ़ को झूठी जानकारी दी गई थी। इस संबंध में हेमा देवी निवासी गलाती धारचूला, पुष्कर वर्मा निवासी बगीचा धारचूला और गायत्री विद्या मंदिर धारचूला के तत्कालीन प्रधानाचार्य के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था। मुख्य आरोपी प्रधान हेमा का पति हरि राम था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि पंचायती राज विभाग द्वारा प्रधान बनने के लिए सामान्य वर्ग के लिए 10वीं पास और एससीएसएटी के लिए 8 वीं पास अनिवार्य कर दिया गया है। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद हेमा की प्रधानी चली गई, पति को भी पुलिस पकड़ कर ले गई है।