उत्तराखंड के होनहार ने जीता बेस्ट नैनो क्रिएटर का अवॉर्ड, प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित

पीयूष पुरोहित वीएफएक्स के माध्यम से उत्तराखंड की लोक कला और संस्कृति को दुनियाभर में पहचान दिलाने के प्रयास में जुटे हैं।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Piyush Purohit Nano creator award: Piyush Purohit from uttarakhand won nano creator award
Image: Piyush Purohit from uttarakhand won nano creator award

चमोली: उत्तराखंड के पीयूष पुरोहित को नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स में सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बेस्ट नैनो क्रिएटर अवॉर्ड से नवाजा।

Piyush Purohit Won Nano Creator Award

पीयूष पुरोहित कंटेंट क्रिएटर हैं। वह उत्तराखंड की लोक कला और संस्कृति पर कंटेंट क्रिएट कर के इसे नए कलेवर में लोगों के सामने रखने के लिए जाने जाते हैं। बीते रोज नई दिल्ली में नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिभाशाली कंटेंट कियेटर्स को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में उत्तराखंड के पीयूष भी शामिल हैं। पीयूष पुरोहित उत्तराखंड की लोक कला और संस्कृति का प्रचार प्रसार करते हैं। वह वीएफएक्स के माध्यम से उत्तराखंड की लोक कला और संस्कृति को दुनियाभर में पहचान दिलाने के प्रयास में जुटे हैं। उनकी इस क्रिएटिविटी से पीएम मोदी भी प्रभावित दिखे।

पीएम मोदी ने पीयूष पुरोहित से उनके काम को लेकर भी बात की। पीयूष पुरोहित की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीयूष पुरोहित को 'Best Nano Creator Award' मिलने पर खुशी जताई है। पीयूष पुरोहित चमोली बमोथ गांव के निवासी हैं। अभी वह देहरादून में पढ़ाई कर रहे हैं। वे डीएवी कॉलेज में बीएससी थर्ड ईयर के स्टूडेंट हैं। पीयूष पुरोहित के पिता नागेंद्र पुरोहित अग्रेंजी के प्रवक्ता हैं। सीएम धामी के साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी पीयूष पुरोहित को बधाई दी है। पीयूष की सफलता प्रदेश के दूसरे युवाओं को भी लोककला और संस्कृति को बचाने की सीख देगी। राज्य समीक्षा टीम की ओर से पीयूष पुरोहित को शुभकामनाएं।