पौड़ी: यहां कुत्तों से डर कर पेड़ पर चढ़ा गुलदार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

गुलदार काफी देर तक पेड़ पर ही रहा। इस बीच स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन टीम के आने से पहले ही गुलदार वहां से भाग निकला।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Leopard viral video Pauri : Guldar climbed the tree after getting scared of dogs video goes viral
Image: Guldar climbed the tree after getting scared of dogs video goes viral

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के कई जिलों में गुलदार की दहशत बरकरार है। पौड़ी जिला इनमें से एक है।

Leopard Viral Video Pauri

यहां श्रीनगर में बीते दिनों गुलदार ने दो बच्चों को मार डाला, कई लोगों पर हमला भी किया। पौड़ी के कई क्षेत्रों में गुलदार खुलेआम घूमता नजर आ रहा है। इस बीच मांडाखाल से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां कुत्तों का शिकार करने वाला गुलदार कुत्तों से डरकर एक पेड़ पर जा चढ़ा। गुलदार काफी देर तक पेड़ पर ही रहा।

इस बीच स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन जब तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचती, तब तक गुलदार वहां से भाग चुका था। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुलदार कुत्तों से डरकर पेड़ पर चढ़ा था। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गांव में गुलदार की बढ़ती चहलकदमी से लोगों में डर का माहौल है। शाम होने से पहले ही गांव में सन्नाटा पसर जाता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।