BJP Candidate Second List: भाजपा ने हरिद्वार-गढ़वाल सीट पर इन पर लगाया दांव, घोषित किये प्रत्याशी

बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, हरिद्वार सीट पर बीजेपी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत पर भरोसा दिखाया है।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
BJP Candidate Second List: BJP Uttarakhand Candidate Second List lok sabha elections 2024
Image: BJP Uttarakhand Candidate Second List lok sabha elections 2024

पौड़ी गढ़वाल: भारतीय जनता पार्टी ने हरिद्वार, और पौड़ी गढ़वाल सीटों पर भी अपने कैंडिडेट्स फाइनल कर दिए हैं।

Uttarakhand Candidate Second List:

इसके साथ ही बीजेपी ने उत्तराखंड की पाँचों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। हरिद्वार सीट पर बीजेपी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत और गढ़वाल सीट से अनिल बलूनी को टिकट दिया गया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी आज जारी कर दी। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड में आज हरिद्वार और गढ़वाल सीट पर बने सस्पेंस को दूर कर दिया। उत्तराखंड की बाकि बची इन दोनों ही सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने गढ़वाल सीट पर पूर्व सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी तो हरिद्वार से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पर दांव लगाया है।