उत्तराखंड: पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, पहाड़ की यात्रा करने वाले सावधान रहें

पर्वतीय इलाकों में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है, यहां बादल छाए रह सकते हैं।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 14 March : Uttarakhand Weather Update 14 March
Image: Uttarakhand Weather Update 14 March

पिथौरागढ़: मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर सच साबित हुई। पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है।

Uttarakhand Weather Forecast

मौसम विभाग ने 13 और 14 मार्च को बारिश-बर्फबारी का अनुमान जताया था, ऐसा ही हुआ भी। ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने करवट बदली है। कई जगह बारिश के साथ बर्फबारी भी हुई, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। आज भी प्रदेश में मिलाजुला मौसम रहने वाला है। मौसम विभाग ने पांच पर्वतीय जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। गुरुवार को जिन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया गया है, वह सभी पर्वतीय जिले हैं।

प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो बिजली चमकने के साथ इन जिलों में बारिश होने की संभावना है। 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है, जिससे इन क्षेत्रों में तापमान पर असर पड़ सकता है। इन पर्वतीय जिलों को छोड़ दें तो बाकी जनपदों में मौसम सामान्य रहेगा। खासतौर पर मैदानी जनपदों में बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि कुछ समय के लिए आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। देहरादून में सुबह की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई। यहां आज अधिकतम तापमान आज 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।