उत्तराखंड: गर्लफ्रेंड ने नया ब्वॉयफ्रेंड बनाया तो छात्र ने फांसी लगा ली, वीडियो कॉल पर काटी हाथ की नस, ऐसे खुला राज

मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने अपनी गर्लफ्रेंड के नया ब्वॉयफ्रेंड बना लेने की बात लिखी है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Student sucide bhimtal: Student found hanging in bhimtal nainital
Image: Student found hanging in bhimtal nainital

नैनीताल: भीमताल में एक छात्र ने फांसी लगा ली। शुक्रवार की सुबह 4 बजे उसका शव बाथरूम के अंदर फांसी के फंदे से झूलता पाया गया।

Student found hanging in Bhimtal

मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें मृतक ने अपनी गर्लफ्रेंड की ओर से एक नया बॉयफ्रेंड बनाने को लेकर नाराजगी जताई है। जान गंवाने वाले युवक की पहचान मानस जोशी पुत्र प्रकाश जोशी, निवासी चांदमारी, लोहाघाट के रूप में हुई। मानस सिर्फ 23 साल का था। वो भीमताल के मेहरागांव में स्थित एक पीजी में रह रहा था। छात्र की मौत की सूचना मृतक के दोस्तों ने 112 के माध्यम से पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के साथ छात्र को अचेत अवस्था में भीमताल सीएचसी पहुंचाया। जहां छात्र को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मानस सातताल रोड स्थित एक प्रतिष्ठित निजी कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष का पेपर देने आया था। मानस ने अपने दोस्त हिमांशु जोशी को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल भी की थी, जिसमें मानस अपने बांए हाथ की नस काटता दिखा। हिमांशु थोड़ी देर में मानस के कमरे में पहुंचा तो देखा कि कमरा अंदर से बंद नहीं था, लेकिन मानस बाथरूम में लगे फैन से लटककर नीचे पड़ा हुआ था। दोस्तों ने 108 को फोन किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। जिस पर उन्होंने 112 के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें मृतक ने अपनी गर्लफ्रेंड की ओर से एक नया बॉयफ्रेंड बनाने को लेकर नाराजगी जताई है। पुलिस लड़की के बारे में जानकारी जुटा रही है। मानस के परिजनों को घटना की सूचना देकर शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।