Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड से देश के प्रमुख शहरों के लिए हवाई सेवाएं संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में अब पिथौरागढ़ से दिल्ली के बीच हवाई सेवा शुरू होने वाली है।
बीते दिनों देहरादून एयरपोर्ट से अयोध्या, अमृतसर और पिथौरागढ़ से लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की गई थी। अब पिथौरागढ़ हवाई सेवा के जरिए दिल्ली से जुड़ने जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हवाई सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया। आमतौर पर पिथौरागढ़ से दिल्ली की दूरी तय करने में 15 घंटे का समय लगता है, लेकिन हवाई सेवा शुरू होने से ये सफर एक घंटे में ही पूरा हो जाएगा। पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू कर दी गई है, जिसका औपचारिक शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से वर्चुअली किया।
इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लंबे समय से पिथौरागढ़ के नैनीसैनी हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू करने की मांग की जा रही थी। स्थानीय लोगों की ये मांग अब पूरी हो गई है। हवाई सेवा शुरू होने से दिल्ली और पिथौरागढ़ के बीच कनेक्टिविटी बेहतर बनेगी। यहां पर्यटन भी बढ़ेगा। एलायंस एयर विमान दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल टी-3 से पिथौरागढ़ नैनीसैनी एयरपोर्ट के लिए आगामी अप्रैल माह से नियमित रूप से उड़ेगा, जिसका किराया लगभग ₹7000 होगा। फिलहाल सड़क मार्ग से दिल्ली से पिथौरागढ़ जाने में करीब 12 से 15 घंटे लगते हैं। बरसात और सर्दियों में बर्फबारी के दौरान तो हालात और भी खराब हो जाते हैं। लैंडस्लाइड की कारण कई-कई दिनों तक रास्ते बंद पड़े रहते हैं। ऐसे में हवाई सेवा शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।